फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर राष्ट्रगान गाना भूले, कांग्रेस और माकपा ने उठाए सवाल

Wed, 14 Apr 2021 09:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम ने संविधान निर्माता की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर शिमला के चौड़ा मैदान में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय गान गाना ही भूल गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में सामने आई चूक पर माकपा विधायक राकेश सिंघा और कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। गौर हो कि नगर निगम की ओर से भेजे निमंत्रण पत्र में राष्ट्रगान गाने का कार्यक्रम था। सिंघा ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम था, लेकिन इसमें महज औपचारिकता हुई। सिंघा ने कहा कि सभी लोग आए तो बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को सम्मान देने थे, लेकिन उनके आंदोलन का हिस्सा रहे राष्ट्रीय गान गाना ही भूल गए।

विज्ञापन


इसके बारे में नगर निगम महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि जिला लोक संपर्क अधिकारी अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में नहीं थे। उनकी जगह एपीआरओ ने मंच संचालन किया। उनसे भूलवश राष्ट्रगान का कार्यक्रम रह गया। कैलेंडर के विमोचन के बाद एकदम भीड़ जुट गई, जिससे भूलवश राष्ट्रगान गाना रह गया। उधर कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर ने भी प्रदेश सरकार पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। वेद प्रकाश ने कहा कि आमंत्रण पत्र पर साफ  दर्शाया था कि राष्ट्रगान 10:10 बजे होगा, लेकिन उसे नजरअंदाज कर सरकार ने डॉ. आंबेडकर का अपमान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें