फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार में बन रहा ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस भी नहीं पहचानती

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में जाली ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य दो हजार रुपये में बड़े वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दे रहे हैं। लाइसेंस के खरीददारों को इसे असली बताकर बेचा जाता है। इसमें फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगी होती है। पुलिस भी इसे आसानी से नहीं पहचान पा रही है। ऐसे में आम आदमी इसे क्या पहचान पाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अब पता लगा है कि क्या इस तरह के और भी फर्जी लाइसेंस बनाए गए हैं या नहीं। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान इन फर्जी लाइसेंसों की पहचानकर पाना काफी मुश्किल होता है। इसी वजह से जाली ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की दुकानदारी खूब चल रही है। लेकिन पैसे के लालच में गिरोह के सदस्यों ने एक अनपढ़ नेपाली का ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर गलती कर ली।

अनपढ़ का बना दिया लाइसेंस

नेपाली को शक के आधार पर जब लाइसेंस की वेरिफिकेशन की गई तो वह जाली निकला। अब आरोपी से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि उसने लाइसेंस बनाने के लिए दो हजार रुपये दिए थे। पुलिस उन लोगों को तलाश कर रही है जिन्हें नेपाली ने पैसा देने की बात कही है।

ऐसे खुला फर्जी लाइसेंस का राज
पुलिस के मुताबिक न्यू शिमला में आरोपी चालक एक पिकअप चला रहा था। जब उसने पिकअप को बैक किया तो गाड़ी पुलिस के कोन पर चढ़ गई। इस दौरान वहां से एक पुलिस अधिकारी गुजर रहे थे उन्हें कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि चालक का लाइसेंस चेक करें।

पूछताछ में पता चला कि चालक अनपढ़ है। ऐसे में यह सवाल उठा कि उसे कैसे लाइसेंस जारी हो गया। लाइसेंस देखकर पता चला कि इसे एसडीएम शिमला ग्रामीण कार्यालय से जारी किया है। लाइसेंस को वेरिफिकेशन के लिए एसडीएम कार्यालय भेजा तो वह फर्जी निकला।
विज्ञापन

कई और लोग हो सकते हैं गिरफ्तार

आरोपी का कहना है कि उसे लाइसेंस असली बताया था। पुलिस को अंदेशा है कि ऐसे कई लोग हैं जो लोगों से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं। उन्हें फर्जी लाइसेंस थमा देते हैं। कोई भी व्यक्ति इसे क्रास चेक नहीं करता है कि लाइसेंस असली है या नकली।

गिरोह के सदस्यों का पता चल गया है, इन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस कर रही है। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि एक नेपाली से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। उसे गिरफ्तार कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें