कोर्ट ने सरकार को समय-समय पर पारित आदेशों की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। मामले पर आगामी सुनवाई 20 जुलाई को होगी। उधर, वन विभाग ने कोर्ट को बताया कि दो दिन के भीतर पूरी जानकारी जुटा ली जाएगी।
एक सप्ताह में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने सरकार को एक सप्ताह के भीतर ताजा स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए।
शिमला जिला की जुब्बल तहसील में बधाल गांव के पूर्व उपप्रधान बाग मल रिखटा, पूर्व उपप्रधान राजेश पिरटा, मौजूदा प्रधान महेंद्र, पंचायत सदस्य गुलट राम जेहटा, जुब्बल हाटकोटी रेंज में तैनात वन विभाग के बीट ऑफिसर (बीओ) लोकेंद्र सिंह, गीता राम पीरटा, चतर सिंह मेहता और उद्दम लाल चौ