फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश पठानिया बोले- कांग्रेस में न तो कोई नेतृत्व और न दिशा, बस झूठ-फरेब

Wed, 08 Dec 2021 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

वन और खेल मंत्री राकेश पठानिया ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से भी सवाल किया कि 2012 से 2017 तक वह भी मंत्री थे। उन्होंने कर्मचारियों के हित में क्या बड़ा फैसले लिए।  
विज्ञापन
वन मंत्री राकेश पठानिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन और खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी में न तो कोई नेतृत्व है और न ही दिशा है। केवल झूठ-फरेब ही है। राकेश पठानिया ने बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को नया वेतनमान देने सहित कई बड़े फैसले हो गए। पर मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य इसका स्वागत करने के बजाय विरोध में जुटे हैं। वे राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल सरकार ने लक्षित जनसंख्या को दूसरी डोज लगाने का सौ फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कर दिया है। इस पर कांग्रेस के नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं को कभी भी यह नजर नहीं आता है कि राज्य में कभी अच्छे काम भी हुए हैं। जेसीसी की बैठक करवाकर भी सरकार ने कर्मचारियों को बहुत बड़ा पैकेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबलों वाले मुद्दे पर भी कांग्रेसी गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से भी सवाल किया कि 2012 से 2017 तक वह भी मंत्री थे। उन्होंने कर्मचारियों के हित में क्या बड़ा फैसले लिए।  

खेल नीति लांच करने के लिए 11 को बुलाई कैबिनेट 
खेल नीति को लांच करने के लिए 11 दिसंबर को फिर से विशेष कैबिनेट बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि 20 साल से प्रदेश में कोई खेल नीति नहीं बनाई। हमेशा अनुराग ठाकुर को ही टारगेट पर रखा गया। 
विज्ञापन


अस्थायी कर्मचारियों से किए वायदे पूरे करेगी सरकार 
मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि स्वर्णिम घोषणापत्र में अस्थायी कर्मचारियों से किए वायदे राज्य सरकार पूरे करेगी। इस पत्र के 90 फीसदी वायदे पूरे किए जा चुके हैं। 10 प्रतिशत वायदों को भी पूरा किया जाएगा। इसमेें आशा वर्करों समेत तमाम वर्गों के जो भी मुद्दे होंगे, उन्हें पूर्ण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें