फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक के पास भड़की आग, शिमला जाने वाली छह ट्रेनें लेट

Tue, 21 May 2024 05:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/धर्मपुर

सार

 सोलन जिले के धर्मपुर में मंगलवार को सीआरपीएफ की पहाड़ियों और धर्मपुर-कुमारहट्टी के बीच भड़की जंगल की आग रेल लाइन तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
रेलवे लाइन के पास लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सीआरपीएफ धर्मपुर व कुमारहट्टी के जंगलों में सोमवार देर रात आग भड़क गई। इस कारण कालका से शिमला जाने वाली छह ट्रेनें देरी से रवाना हुईं, जबकि शिमला से कालका के लिए भी तीन ट्रेनें लेट हो गईं। सभी ट्रेनों को धर्मपुर, टकसाल, कोटी और गुम्मन स्टेशन पर सुबह रोकना पड़ा। आग की लपटें धीमी होने के बाद उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात करीब 3:00 बजे धर्मपुर के साथ लगते सीआरपीएफ के जंगल में आग भड़क गई। इसकी सूचना रेलवे कर्मियों ने धर्मपुर समेत अन्य स्टेशनों पर दी। वहीं अग्निशमन विभाग को भी मौके पर बुलाया गया। सभी ट्रेनें शिमला जा रही थीं। टीमों ने आग बुझाने का प्रयास किया।



आग लगने के कारण शिमला जा रही 52457 कालका शिमला एक्सप्रेस को सुबह करीब 3 घंटे 27 मिनट और 04506 कालका शिमला स्पेशल को भी तीन घंटे धर्मपुर स्टेशन पर रोका गया। 52451 शिवालिक एक्सप्रेस जाबली स्टेशन पर 2 घंटे 20 मिनट तक रुकी रही। 52453 कालका शिमला एक्सप्रेस को कोटी स्टेशन पर 2 घंटे 20 मिनट रोकना पड़ा। शिमला जा रही 52459 को गुम्मन स्टेशन पर 1 घंटा 57 मिनट रोका गया। इसी तरह हॉलिडे स्पेशल को 1 घंटा 20 मिनट कोटी स्टेशन पर रोकना पड़ा। वहीं शिमला से कालका जाने वाली कालका शिमला एक्सप्रेस 3 घंटे 25 मिनट, कालका शिमला एक्सप्रेस तीन घंटे और हॉलिडे स्टेशन 25 मिनट देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन


कालका-शिमला ट्रैक के साथ जंगल में रोजाना आग भड़क रही है। इससे काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। रेलवे बोर्ड की टीम आग बुझाने के लिए तैनात की गई है।-नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक, अंबाला


टूटीकंडी के जंगल में भड़की आग
वहीं, शिमला के टूटीकंडी इलाके में जंगल में आग लगी है। अग्निशमन विभाग और वन विभाग आग बुझाने में लगे हुए हैं।

हिमाचल में नहीं थम रही जंगलों की आग, 24 घंटे में 116 घटनाएं
हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटों में प्रदेशभर के जंगलों में आग लगने की 116 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इसमें 1582.6 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा जल गई है। प्रदेश में 1 अप्रैल से अब तक जंगलों में आग लगने की कुल 533 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। इन घटनाओं में 4874.9 हेक्टेयर जंगल जल कर राख हुए हैं। 

जगह-जगह पहाड़ आग की लपटों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं। वन विभाग की आरे से आग को बुझाने के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। एक जगह पर आग पर काबू पाया जाता है। दूसरी जगह आग लगने की सूचना मिल जाती है। 


 
विज्ञापन

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम से सोमवार शाम तक सबसे अधिक धर्मशाला सर्किल में 29 जगहों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। बिलासपुर सर्किल में 17, चंबा में तीन, हमीरपुर में 22, मंडी में 16, नाहन में 10, रामपुर में एक, शिमला में एक, सोलन में 12, डब्ल्यूएल नॉर्थ में एक और डब्ल्यू साउथ में चार घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें