फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Fire : हिमाचल में नहीं थम रही जंगल की आग, 69 जगह और धधकी; अब तक 877 मामले दर्ज

Sun, 26 May 2024 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

कल जंगलों में 69 जगहों पर आग लगी है, जिनमें 609 हेक्टेयर भूमि पर जंगल राख हुआ है।
 
विज्ञापन
जंगल में भड़की आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कल जंगलों में 69 जगहों पर आग लगी है, जिनमें 609 हेक्टेयर भूमि पर जंगल राख हुआ है। इस साल फायर सीजन में अब तक वन विभाग ने जंगलों में आग की लगने के कुल 877 मामले दर्ज किए हैं। यह मामले पिछले वित्तीय वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं जबकि अभी फायर सीजन को खत्म होने में करीब 20 दिन बाकी हैं।

विज्ञापन


इस साल अब तक 8316 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक बिलासपुर सर्किल में सात, चंबा में एक, धर्मशाला में सबसे अधिक 31, हमीरपुर में चार, मंडी में दो, नाहन में सात, शिमला में एक, सोलन में 16 घटनाएं जंगलों में आग लगने की दर्ज हुई है।

बिलासपुर में 199 हेक्टेयर, चंबा में पांच, धर्मशाला में 160, हमीरपुर में 30, मंडी में 56.8 हेक्टेयर, नाहन में 27 हेक्टेयर, शिमला में 38 हेक्टेयर, सोलन में 94 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें