नायब तहसीलदार गलोड़ राधिका ने खतरे को भांपते हुए कुछ लोगों को इकट्ठा करके तहसील को सुरक्षित करने का प्रयास किया तथा फायर ब्रिगेड हमीरपुर को इसकी सूचना दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में गलोड़ तहसील के साथ लगते जंगल में भयंकर आग लगी हुई है जिससे तहसील परिसर को भी खतरा पैदा हो गया है। नायब तहसीलदार गलोड़ राधिका ने खतरे को भांपते हुए कुछ लोगों को इकट्ठा करके तहसील को सुरक्षित करने का प्रयास किया तथा फायर ब्रिगेड हमीरपुर को इसकी सूचना दी ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
आग इतनी भयंकर है कि आम जनमानस इस पर काबू नहीं पा सकता। नायब तहसीलदार राधिका ने बताया कि फायर ब्रिगेड ही इस आग पर काबू पा सकती है। फिलहाल मौके पर अफरातफरी का माहौल है।