फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वन विभाग ने 17 ईको टूरिज्म साइटें की आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख, कुछ साइटों हो चुकी हैं शुरू अन्य को किया जा रही है विकसित
विज्ञापन

ईको साइटों में स्थानीय युवकों को मिलेगा रोजगार
एक्सक्लूसिव खबर
दीक्षा सरोय
शिमला। हिमाचल के जंगलों में अब पेड़ों की सरसराहट सुनाई देने के साथ सैलानियों की चहलपहल भी नजर आएगी। वन विभाग ने प्रदेश में 17 नई ईको टूरिज्म साइटों का आवंटन कर दिया है। इनमें से कुछ साइटें शुरू हो चुकी हैं जबकि कुछ का विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विभाग का मानना है कि इन साइटों के शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे। वन विभाग ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर 17 ईको टूरिज्म साइटें आवंटित की हैं। इन साइटों को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि जंगल की इकोलॉजी पर असर न पड़े और सैलानियों को असली जंगल का अनुभव मिले। हर साइट पर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इन ईको साइटों पर पर्यटकों के लिए ट्रैकिंग, कैंपिंग, रॉक क्लाइंबिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, फूड स्टॉल, फूड वैन, मोटर बाइकिंग का इंतजाम रहेगा। हर साइट पर स्थानीय लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। गाइड, कुक, हाउसकीपिंग और सिक्योरिटी का काम आसपास के गांव के युवाओं को ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से आवंटित की गई साइटों के तहत पहले फेज में वन्य जीव मंडल शिमला वन्यजीव वृत्त शिमला पॉटर हिल और शिमला ग्रामीण मंडल शिमला वृत्त शोघी कैंपिंग साइट शामिल है। दूसरे फेज में शिमला ग्रामीण मंडल, शिमला वृत्त की शोघी कैंपिंग साइट, कुल्लू मंडल के कुल्लू वृत्त में कैसधार के पास एफआरएच, पार्वती मंडल कुल्लू वृत्त में कसोल, पार्वती मंडल के कुल्लू वृत्त खीरगंगा के पास बिंद्रावणी, कुल्लू मंडल के कुल्लू वृत्त में सोलंग नाला और पार्वती मंडल के कुल्लू वृत्त में सुमरोपा साइट आवंटित की है। फेज तीन में धर्मशाला वन मंडल में धर्मशाला वन वृत्त का लॉग हट्स धर्मकोट, कोटगढ़ वन मंडल में रामपुर वन वृत्त के नारकंडा नेचर कैंप, धर्मशाला वन मंडल, धर्मशाला वन वृत्त त्रियुंड-2, धर्मशाला वन मंडल में धर्मशाला वन वृत्त के त्रियुंड-3, पालमपुर वन मंडल में धर्मशाला वन वृत्त के बीड़ बिलिंग और सराज वन मंडल में कुल्लू वन वृत्त के ईको ग्रीन हिमालयन विलेज शोजा साइट शामिल है। आनी वन मंडल में रामपुर वन वृत्त के बागा सराहन, डलहौजी वन मंडल में चंबा वन वृत्त के अल्हा कैंपिंग ईको टूरिज्म साइट, पालमपुर वन मंडल में धर्मशाला वन वृत्त के न्युगल पार्क ईको टूरिज्म साइट और पालमपुर वन मंडल में धर्मशाला वन वृत्त की बरोट वैली के मुल्थान पास वाली ईको टूरिज्म साइट शामिल आवंटित की है।
विज्ञापन


कोट
वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल के. थिरुमल ने बताया कि इन साइटों को आवंटित कर विकास कार्य शुरू किया जा चुका है। साइट तैयार होते ही पर्यटकों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन शुरू कर दिया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और हिमाचल के स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन 17 साइटों में से कुछ संचालित की जा रही हैं। इन पर पर्यटकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें