मनाली निवासी पर्यटन व्यवसायी शमशेर ठाकुर, विजय निवासी कारदंग लाहौल से मनाली की ओर आ रहे थे। उनके साथ इंग्लैंड का जोविता भी सवार था। सिस्सू के पास शिटी नाला में कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई।
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के शिटी नाला में कार के गहरी खाई में गिरने से विदेशी नागरिक की मौत हो गई। गुरुवार को हुए हादसे में मनाली के पर्यटन कारोबारी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को मिशन अस्पताल मनाली से पीजीआई रेफर किया है। अभी तक दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मनाली निवासी पर्यटन व्यवसायी शमशेर ठाकुर, विजय निवासी कारदंग लाहौल से मनाली की ओर आ रहे थे। उनके साथ इंग्लैंड का जोविता भी सवार था। सिस्सू के पास शिटी नाला में कार (एचपी 58ए 5664) अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जोविता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद दोनों को मनाली के मिशन अस्पताल ले जाया गया।
सूचना मिलते ही लाहौल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मिशन अस्पताल मनाली में प्राथमिक उपचार के बाद शमशेर ठाकुर को पीजीआई के लिए रेफर किया गया। विजय का मिशन अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शमशेर पर्यटन व्यवसायी के साथ ही समाजसेवी भी हैं। लिहाजा मिशन अस्पताल में काफी संख्या में लोग पहुंचे।