फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिना वीजा के रह रहे छात्र पर केस दर्ज, पुलिस ने पंजाब से किया गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 06:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच के बाद 4 फरवरी को आरोपी छात्र स्टीवन अंसुमन(30) निवासी फ्रीटाउन सिएरा लियोन को  खरड़ पंजाब से गिरफ्तार किया गया है ।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सोलन में बिना वीजा के रह रहे बीसीए के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह छात्र 2021 से सोलन में रह रहा था। इसके बाद इंटर्नशीप के लिए पंजाब की एक कंपनी में चला गया। विदेशी छात्र से विवि प्रशासन ने भी कई बार वीजा रिन्यू करवाने के लिए कहा लेकिन बार-बार नोटिस देने के बाद भी बीजा रिन्यू नहीं करवाया तो विवि प्रशासन ने छात्र के खिलाफ कंडाघाट थाना में शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। उप पंजीयक बाहरा विवि वाकनाघाट ने पुलिस थाना कंडाघाट में शिकायत दी कि सतवीन अनसुमना जो सिएरा लियोन देश का रहने वाला है, ने बाहरा विवि में सत्र 2021-22 के दौरान बीसीए कोर्स में दाखिला लिया। यह कोर्स वर्ष 2024 में पूरा होना था। छात्र सितंबर 2021 में बाहरा विवि में वीजा के साथ आया। इसकी वैधता 15 जनवरी 2024 तक थी।

विज्ञापन


वीजा, पासपोर्ट की वैधता तिथि से पूर्व इस छात्र को बार-बार अपना वैध वीजा, पासपोर्ट उपलब्ध करवाने व अपने वैध दस्तावेजों के साथ कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहा गया। लेकिन सतवीन ने न तो वैध वीजा उपलब्ध कराया और नहीं कार्यालय में पेश हुआ। वह मोहाली पंजाब में जाकर एक कंपनी में इंटर्नशीप करता रहा। छात्र 15 जनवरी 2024 से बिना वैध वीजा, पासपोर्ट के रह रहा था। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को खरड़ पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कंडाघाट कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें