फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, हिमाचल में बर्फबारी के आसार

Fri, 24 Oct 2014 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। यहां बर्फबारी और बारिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों के कई क्षेत्रों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में शुक्रवार को भी हल्के बादल छाए रहे। इससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।

ऊंचाई वाले कबायली इलाकों में पारा शून्य के आसपास पहुंच गया है। यहां ठिठुरन से लोग अभी से घरों में कैद हो गए हैं। उधर, कल्पा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सोलन, डलहौजी, केलांग और मनाली का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है।
विज्ञापन


ये रहा तापमान

शिमला का अधिकतम तापमान 21.0, सुंदरनगर 28.2, भुंतर 29.0, कल्पा 18.8, धर्मशाला 24.6, ऊना 30.2, नाहन 26.5, केलांग 17.1, पालमपुर 24.2, जलहौजी 15.8, सोलन 25.0, चंबा 27.4, मनाली 20.4, कांगड़ा 28.6, हमीरपुर 29.9 और मंडी का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि शनिवार को प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें