फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बर्फबारी के आसार, पढें अपडेट

Sat, 12 Dec 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 16 दिसंबर से फिर बर्फबारी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 16 और 17 दिसंबर को मौसम का मिजाज खराब रहेगा। शनिवार को प्रदेश में कहीं भी बर्फबारी नहीं हुई। शुक्रवार को हुई बर्फबारी से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश भर में मौसम मिलाजुला रहा। राजधानी शिमला में शनिवार सुबह धूप खिली लेकिन दस बजते ही आसमान में काले बादल छा गए। दिन भर ठंडी हवाएं चलीं। जिला शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में शुक्रवार रात ताजा हिमपात हुआ। खड़ापत्थर में करीब 13 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

इसके अलावा कल्पा में 11, केलांग में 10, मनाली में 6 और भरमौर में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड की गई। शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर कुफरी, फागू और नारकंडा में सड़क पर कोहरा जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही कम रही। खड़ापत्थर में सड़क दलदल में तबदील होने से शनिवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


ताजा बर्फबारी के बाद हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से गुलजार हो गई है। शनिवार को कुल्लू में मौसम साफ रहा, लेकिन निगम की विभिन्न क्षेत्रों में फंसी बसों को अभी भी निकाला नहीं जा सका है। किन्नौर में आधा दर्जन ग्रामीण रूट बंद रहे। आनी मेंएनएच-305 भी पूरी तरह से बंद रहा। डलहौजी-खजियार के बीच भी संपर्क बहाल नहीं हुआ।

चंबा में शनिवार को मौसम साफ रहा। चंबा के ऊपरी क्षेत्रों की रिहायशी बस्तियां जैसे कलप्रेई, मुंडा देहरा, किलाड़, हुड़ान, प्रेगा, सेरी भटवास और चौबिया कुगति में एक से तीन फुट तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। चंबा की पांगी घाटी तक पहुंचने वाले सभी मुख्य मार्ग बंद होने से पांगी घाटी शेष विश्व से कट गई है।

पश्चिमी विक्षोभ पर टिका वाइट क्रिसमस
25 दिसंबर को वाइट क्रिसमस की उम्मीद पश्चिमी विक्षोभ पर टिक गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 18 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। क्रिसमस पर बर्फ पड़ने का पूर्वानुमान 18 दिसंबर के बाद ही लगेगा। अगर पश्चिमी विक्षोभ दोबारा से सक्रिय होता है तो वाइट क्रिसमस की आस पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें