फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो दिन बारिश के आसार

Sat, 21 May 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी हिमालयन क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। 23 और 24 मई को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी हिमालयन क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय हो रहा है। इसके चलते 23 और 24 मई को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। क्षेत्र में लू चलने से लोग परेशान हो गए हैं।

शाम छह बजे तक भी घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उधर, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.2, हमीरपुर में 39.2, कांगड़ा में 39.1, चंबा में 37.4, सुंदरनगर में 36.5, भुंतर में 36.2, मंडी में 34.4, नाहन में 34, धर्मशाला में 33.8, सोलन में 32.6, शिमला में 27.6, मनाली में 27.2, केलांग में 26.4 और कल्पा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें