फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 03 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मूसलाधार बारिश होने का सिलसिला आठ अगस्त तक जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच अगस्त से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी शिमला में बारिश का दौर थमने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार को धर्मशाला में 208, पालमपुर में 104, बैजनाथ में 62, जोगिंद्रनगर में 61, गग्गल में 60, अर्की में 40 और नाहन में 17 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शिमला में 22, धर्मशाला में 27.4, नाहन में 27.5, सोलन में 25.5, भुंतर में 30, सुंदरनगर में 30.1, मंडी में 30.5, हमीरपुर में 32.3, बिलासपुर में 30.2, कांगड़ा में 30.2, मनाली में 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें