फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Tue, 02 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सोलन‌ जिले और रामपुर में भूकंप के झटके से अफरातफरी का माहौल बन गया। सोलन में 6:04 पर भूकंप का झटका लगा तो लोग सहम गए। रिक्‍टर स्केल पर पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई। रामपुर में 6:05 बजे भूकंप का झटका लगा। लोग घरों से बाहर निकलने शुरू हो गए।
विज्ञापन


सोलन में बाजार में दुकानदार दुकानों से बाहर निकाल आए। रामपुर बाजार में भी दुकानदार भूकंप के झटके देख दुकानों से बाहर निकल गए। झटका इतना जोरदार था कि लोगों के घरों के अंदर रखा सामान और खिड़कियां भी खड़कने लगीं।

इससे लोग बहुत घबरा गए। गौरतलब है कि इससे पहले भी रामपुर में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इससे रामपुर के आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


रामपुर सहित ब्रौ, जगातखाना डकोलड़ सहित कई क्षेत्रों में लोगों ने भूकंप को महसूस किया। सोलन के डीसी डॉ. राकेश कंवर ने पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें