हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर से कहर बरपा सकता है। बुधवार और वीरवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
वीरवार को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आठ अगस्त को भी मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
मंगलवार को भी शिमला में 27.0, सुंदरनगर में 0.1, कल्पा में 2.0, धर्मशाला में 7.0 और कांगड़ा में हल्की बारिश रिकॉर्ड की है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहा।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सात अगस्त को मध्यम ऊंचाई वाले कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त के बाद भारी बारिश से राहत रहेगी।