फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालुगंज में 26 से 29 जून तक होगाी फुटबॉल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पर्धा में 40 से अधिक टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बालूगंज खेल मैदान में शहीद नितिन गौतम मैमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 29 जून तक होगा। प्रतियोगिता में इस बार गर्ल्स समेत 40 से ज्यादा टीमें भाग लेंगी। हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों की टीमों के स्पर्धा में शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता का आयोजन बालुगंज फुटबॉल क्लब और उनके सहयोगी संस्थाएं करवा रही हैं।
विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष दिव्यांश थापा ने बताया कि बालुगंज खेल मैदान में शहीद नितिन गौतम मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत उत्तर भारत के विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेंगी। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ इत्यादि शहरों के विभिन्न क्लबों की टीमें आने की संभावना है। प्रतियोगिता में गर्ल्स और अंडर-13 की 8 टीमें भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। बाहरी राज्यों से आने वाली टीमों के लिए इस बार क्लब रहने व खाने-पीने की सुविधा भी मुहैया करवाएगा। प्रतियोगिता में सीनियर मेन्स, सीनियर गर्ल्स और जूनियर वर्ग की टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें विजेता टीम को 2100 रुपये और उपविजेता को 11000 रुपये के चमचमाती ट्रॉफी के साथ पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें