फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल में कांगड़ा टीम का दमदार आगाज

Tue, 23 Sep 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय फुटबाल टूर्नामेंट का पहला दिन कांगड़ा जिले के नाम रहा। धर्मशाला महाविद्यालय की मेजबान टीम सहित ढलियारा, दौलतपुर और कांगड़ा कॉलेज की टीमों ने पहले दिन की शुरूआत जीत के साथ की है।
विज्ञापन


सोमवार को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला मैदान में अंतर महाविद्यालय फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हुआ। उपायुक्त सी पॉलरासु मुख्यातिथि थे। प्रतियोगिता के पहले मैच में ढलियारा ने बनीखेत को 3-2 से हराया।

नादौन ने क्षेत्रीय केंद्र खनियारा को 2-1, धर्मशाला ने रामपुर को 1-0, दौलतपुर ने कुल्लू को 5-3, सीमा कॉलेज ने बिलासपुर को 4-2 और कांगड़ा ने पांवटा साहिब को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला में सोमवार से शुरू हुए अंतर महाविद्यालय फुटबाल टूर्नामेंट का समापन 25 सितंबर को होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें