फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएम के दरबार जाएंगे कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिज मैदान स्टॉल लगाने का कर रहे हैं विरोध
विज्ञापन

बोले, शहर के कारोबारियों को होगा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के रिज मैदान, मालरोड समेत अन्य स्थानों पर बाहरी राज्यों के फूड स्टॉल और अन्य दुकानें लगाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिलने के बावजूद कार्यवाही न होने से निराश कारोबारी अब सीएम से मिलेंगे।
कारोबारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन में बाहरी राज्यों के दुकानदारों को बुलाना सही नहीं है। इससे शहर का कारोबार प्रभावित होगा। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि इस मामले में अब सीएम जयराम ठाकुर से मिलेंगे। शहर के सभी कारोबारी रिज और माल रोड समेत अन्य स्थानों पर बाहरी राज्यों के दुकानदारों को दुकानें सजाने की अनुमति देने से नाराज हैं। नगर निगम सदन के फैसले के बावजूद बाहरी राज्यों के कारोबारी बुलाना गलत है। दूसरे व्यापार मंडल के महासचिव नितिन सोहल ने कहा कि शहर के कारोबारियों के साथ इस मामले पर बैठक बुलाई जा रही है। देखा जाएगा कि अब इस मामले पर आगे क्या कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिज और माल पर सजी दुकानों में उमड़ी भीड़
शिमला। रिज मैदान और मालरोड पर सजे फूड स्टॉल पर वीरवार को जमकर भीड़ लगी रही। खासकर जलेबी और छोले-भटूरे के स्टॉलों पर भीड़ अधिक देखने को मिल रही है। खाने-पीने की चीजों समेत कपड़े, मसाले और दूसरे उत्पादों की खरीद के लिए काफी भीड़ लगी रही। लोगों का कहना है कि कुछ सामान सस्ता भी मिल रहा है। ऐसे में लोग काफी खरीदारी कर रहे हैं। शहर के कारोबारियों को इससे नुकसान हो रहा है, लेकिन आम जनता को इससे फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें