फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाइयों का सैंपल भरने गई टीम को नेता के नाम पर धमकाया, कहा-बंद करो कार्रवाई

Sun, 20 Oct 2019 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मिठाइयों का सैंपल लेने गई टीम को नेता के नाम पर लेकर धमकाया गया। टीम की यह कार्रवाई नेता के इन चम्मचों को रास नहीं आ रही है। टीम को धमकाते हुए कहा कि सैंपल भरने की क्या जरूरत है। सैंपल मत भरो, बस बहुत हो गई कार्रवाई अब बंद करो। त्योहारी सीजन में शहर में मिलावटी और गंदी मिठाई न बिके, इसके लिए खाद्य सुरक्षा और विनियमन टीम ईमानदारी से औचक निरीक्षण कर रही है और खराब मिठाइयों को नष्ट भी कर रही है लेकिन टीम की यह कार्रवाई नेता के चम्मचों को रास नहीं आ रही।

विज्ञापन


शनिवार को निरीक्षण कर रही टीम के पास जा धमके और तुरंत कार्रवाई रोकने की धौंस दिखाई। टीम ने कहा कि जो कारोबारी मिठाई बेचने के नाम पर आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं उनके खिलाफ ही नियम के मुताबिक कार्रवाई कर रहे हैं। शासन के गलियारों तक ऊपरी पहुंच का हवाला देते हुए कार्रवाई बंद करने पर ये लोग अड़े रहे। जब टीम नहीं मानी तो वही हुआ जो इस शहर का नया दस्तूर बन गया है। ऊपर से फोन आने लगे। अब इन लोगों के लिए आम जनता के स्वास्थ्य से कुछ लेना देना नहीं बस कारोबारियों का वोट बैंक कहीं इस कार्रवाई से खिसक न जाए लिहाजा टीम को ही हतोत्साहित करने में लग गए।

विज्ञापन

शिमला शहर में यह कोई पहला मामला नहीं कुछ दिन पहले नगर निगम की टीम जब अधिकारियों और पुलिस के साथ शहर में तहबाजारियों को रोकने के लिए रेलिंग लगाने पहुंची थी तब भी यह नेता और उनके चम्मचों ने निगम के अफसरों को चुपचाप लौटने की नसीहत दे डाली थी और बेचारे इनके आदेश के आगे मौके पर कुछ नहीं कर पाए।

अब त्योहारी सीजन नजदीक है। नेता और इनके चम्मचे मिलावटखोरों के साथ आ खड़े हुए हैं टीम से कार्रवाई न करने का दबाव डाल रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर टीम ने शहर के कई हिस्सों में जाकर निरीक्षण कर खराब मिठाइयां नष्ट करवाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के निदेशक डॉ. एनके लट्ठ ने कहा कि त्यौहारी सीजन में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाऐगी। टीमें अपना काम ईमानदारी से कर रही है। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। 

शहर के विधायक और मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वह अभी साधुपुल में हैं। कौन अफसरों को धमका रहा है, उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। शिमला पहुंच कर इसकी जानकारी लूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें