होम आइसोलेशन वालों को घर पर पहुंचेगा खाना
सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट करेगा मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को खाना पहुंचाने के लिए सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट मदद करेगा। स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी ऑफिसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी। बताया कि यह ट्रस्ट शहरी इलाकों के मरीजों की मदद करेगी। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर हर संभव मदद का दावा किया है। बहुत से मरीज टेस्ट के बाद कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं जबकि कुछ लोगों को खाने को लेकर काफी समस्या हो रही है।
डीएसओ डॉक्टर राकेश भारद्वाज ने बताया कि इसके लिए 98053-49124, 94180- 06194, 94184,73578 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा अगर किसी वार्ड के डॉक्टर को कोरोना मरीज को सरकारी दवाई पहुंचानी है तो वह 82198-01488 पर कॉल करके कर सकते हैं। मरीजों को दवाइयां और खाना उपलब्ध करवाएगा। यह ट्रस्ट स्वास्थ्य विभाग की मदद से यह कार्य करना शुरू करेगा। इसके चलते होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को परेशानी नहीं आएगी।
संस्था कर रही जरूरतमंदों की मदद
शिमला। ट्रस्ट के सचिव डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका ट्रस्ट होम आइसोलेशन का पालन कर रहे मरीजों को दरवाजे तक आवश्यकतानुसार भोजन और दवाई पहुंचा रहा है, इसको हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने का कार्य शुरू किया है जो 35 दिन तक चलेगा।