फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रिज पर लीजिए मदरा, सिड्डू का लुत्फ

Thu, 24 Apr 2014 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रिज मैदान स्थित पद्मदेव कांप्लेक्स में वीरवार से हिमाचली पकवान उत्सव लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


शिमला सेलिब्रेट्स 150 ईयर ऑफ फार्मर समर कैपिटल ऑफ इंडिया कार्यक्रम के तहत 29 अप्रैल तक शहरवासी और सैलानी यहां पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पकवानों का लुत्फ उठा सकेंगे।

नगर निगम की स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बीपीएल कार्ड धारक पकवानों के स्टाल लगाएंगे। छह दिन तक अलग-अलग पकवान बनाए जाएंगे। उत्सव से लोग पकवान पैक भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम और प्लेटफॉर्म ने किया है आयोजन

हिमाचली पकवान उत्सव का आयोजन नगर निगम को प्लेटफार्म संस्था संयुक्त तौर पर कर रही है।

हिमाचली पकवान उत्सव में मंडी की कचौरी, अपर शिमला का सिड्डू, कांगड़ा का मदरा, शिमला-सोलन का अमला कद्दू, माल पूड़ा, खीर, मीठा कद्दू, मीठा बदाना, मक्की की रोटी, मक्की का परांठा सहित कई अन्य पकवान बनाए जाएंगे।

विभिन्न जिलों में बनने वाली धाम के पकवान भी उत्सव में परोसे जाएंगे। इस अवसर पर कांगड़ा की ग्रीन टी आकर्षण का केंद्र रहेगी। दस रुपये में ग्रीन टी का स्वाद लोग उठा सकेंगे।
विज्ञापन


आयोजक अजय शर्मा और प्रीतम शर्मा ने बताया है कि हिमाचली पकवान प्रति प्लेट 50 से 100 रुपये तक बेचे जाएंगे। वीरवार दोपहर बारह बजे से पकवान उत्सव शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें