मीट मार्केट एसोसिएशन ने नगर निगम की आधुनिक वधशाला (स्लाटर हाउस) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मीट कारोबारियों ने जानवरों को काटे जाने की प्रक्रिया का विरोध किया है।
मीट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान कमल राम व फियाज अहमद ने नगर निगम से पुरानी प्रक्रिया को चालू रखने की मांग की है।
कारोबारियों का कहना है कि अगर निगम ने स्लाटर हाउस में पुरानी तरीके की तकनीक को नहीं अपनाया तो दुकानें बंद कर दी जाएंगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज ने भी कारोबारियों के समर्थन में निगम से पुरानी प्रक्रिया को अपनाने की अपील की।
इस मौके पर सिमरन प्रीत सिंह, सुभाष, रिंकू, जसवीर सिंह, राजेश शारदा, विश्वेश्वर नाथ, करन नंदा, शीतल व्यास, राजीव दिप्टा, असीम, भारती सूद, दिग्विजय सिंह, मुकेश, दीपक शर्मा, तरुण गुप्ता मौजूद रहे।
उधर, नगर निगम आयुक्त ने कहा है कि जो कारोबारी जिस प्रक्रिया से मीट कटवाना चाहता है। उसके लिए वहीं प्रक्रिया अपनाई जाएगी। तीस अप्रैल को इस बाबत नई दिल्ली में एक बैठक में होने जा रही है। अन्य शहरों में अपनाई जा रही प्रक्रिया की भी जानकारी जुटाई जाएगी।