फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एफसीआई के एजीएम बोले- चार सप्ताह के भीतर होगा आम जनता की शिकायतों का निवारण

Wed, 06 Sep 2023 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)

सार

कालाअंब पहुंचे एफसीआई के एजीएम सनोज कुमार ने बताया कि निगम ने वर्ष 2022-23 के दौरान प्रदेश में 5 लाख मीट्रिक टन अनाज की आपूर्ति की है। निगम की ओर से प्रदेश के 28.64 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए 3.2 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 1.8 लाख मीट्रिक टन चावल जारी किया गया है।
विज्ञापन
एफसीआई के एजीएम सनोज कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खाद्य निगम ने अपने हितधारकों और आम जनता के लिए शिकायत निवारण कक्ष की शुरुआत की है। इसके तहत एफसीआई की वेबसाइट पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए खुला लिंक बनाया है। इस लिंक से कार्य दिवस के दौरान सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक आम जनता, चावल मिलर्स और गोदाम मालिक शिकायतों को लेकर भारतीय खाद्य निगम की वीडियो कॉंफ्रेंस में शामिल हो सकेंगे और शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। निगम ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी शिकायतों का निवारण चार सप्ताह के भीतर किया जाएगा।

विज्ञापन


कालाअंब पहुंचे एफसीआई के एजीएम सनोज कुमार ने बताया कि निगम ने वर्ष 2022-23 के दौरान प्रदेश में 5 लाख मीट्रिक टन अनाज की आपूर्ति की है। निगम की ओर से प्रदेश के 28.64 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए 3.2 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 1.8 लाख मीट्रिक टन चावल जारी किया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम ने कुछ वर्षों में प्रदेश में भंडारण क्षमता को बढ़ाने के भरसक प्रयास किए हैं। वर्ष 2020 में केवल 77,410 मीट्रिक टन भंडारण क्षमता थी जो वर्तमान समय में 94,169 मीट्रिक टन हो गई है। एफसीआई के प्रदेश में 20 गोदाम हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें