फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinder Garg: खाद्य आपूर्ति मंत्री बोले- चार्जशीट तैयार कर अपना धर्म निभा रही कांग्रेस

Fri, 16 Sep 2022 08:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि जयराम सरकार ने गरीब के करीब रहकर काम किया है। लोगों को सस्ता राशन मिले, अच्छा राशन मिले इसकी व्यवस्था की।
विज्ञापन
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि चार्जशीट तैयार कर कांग्रेस अपना धर्म निभा रही है। आम जनता जानती है कि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता से काम किया है। डबल इंजन सरकार ने घर-घर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत 30 लाख से अधिक लाभार्थी हैं। जयराम सरकार ने गरीब के करीब रहकर काम किया है। राशन की दुकानों में लगी मशीनों में रेटिना देखकर राशन देना शुरू करेंगे। शुक्रवार को प्रेस सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों का सहारा बनकर प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। 

विज्ञापन


इलाज से लेकर, बच्चों की पढ़ाई, घर तक स्वच्छ पेयजल, निशुल्क बिजली और सामाजिक सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया है। हिमकेयर योजना से गरीब व्यक्ति भी आज बड़े अस्पताल में इलाज करवा सकता है। सहारा योजना में दूसरों पर निर्भर व्यक्ति को 3 हजार की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार ने एनएफएसए के तहत सस्ते राशन की व्यवस्था की है। लोगों को सस्ता राशन मिले, अच्छा राशन मिले इसकी व्यवस्था की।

गरीब व्यक्ति को तीन रुपये किलो चावल, 3.20 रुपये प्रति किलो आटा दिया जा रहा है। एपीएल परिवारों को चावल 10 रुपये और आटा 9.20 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। प्रदेश के सभी परिवारों को तीन दालें, दो लीटर खाद्य तेल, नमक, चीनी उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार ने 215 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। बीपीएल परिवारों को अब बढ़ाकर 20 रुपये और एपीएल परिवारों को 10 रुपये की छूट दी है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति व्यक्ति निशुल्क वितरित किए। सरकार ने 2020-21 में 366 करोड़ और 2021-22 में 435 करोड़ के खाद्यान्न वितरित किए। वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था हिमाचल में मई 2020 से सितंबर तक करीब 33 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलाहै। प्रदेश में 3.41 लाख घरों में रसोई गैस का कनेक्शन पहुंचाया है। एमएसपी पर धान और गेहूं की खरीद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें