संपर्क और मुख्य सड़कें बहाल करें : मंच
संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह सचिव संजय चौहान का कहना है कि बगीचों में तैयार फसल मंडियों तक पहुंच सके इसलिए सरकार युद्ध स्तर पर सड़कें बहाल करने का काम शुरू करे।
सरकार बागवानों के साथ : नेगी
आपदा के समय में सरकार पूरी तरह बागवानों के साथ है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को सेब उत्पादक क्षेत्रों की सड़कें प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए हैं- जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री
कुल्लू की शाट सब्जी मंडी ध्वस्त
कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पार्वती नदी में आई बाढ़ से सब्जी मंडी शाट की इमारत ढह गई है। पिछले साल भी इस नदी में बाढ़ आने से सब्जी मंडी के भवन को नुकसान हुआ था। किसानों का कहना है कि एक साल बाद भी भवन के साथ सुरक्षा दीवार न लगने से भवन क्षतिग्रस्त हुआ है।