फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैश बैक: 1977 में चौधरी चरण सिंह की पार्टी ने जीती थीं चारों सीटें, मंडी से वीरभद्र सिंह भी हारे थे चुनाव

Thu, 25 Apr 2024 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 राज्य की चारों सीटों पर जनता दल सहित अन्य छोटे दलों ने कांग्रेस के खिलाफ भारतीय लोकदल के चुनाव निशान पर प्रत्याशी उतारे थे। 
विज्ञापन
चुनाव(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में आपातकाल के हटने के बाद 1977 में चौधरी चरण सिंह ने अपनी पार्टी भारतीय लोकदल (भालोद) से हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। चारों ही सीटें भारतीय लोकदल ने जीती थीं। कांग्रेस हार गई थी। मंडी से भारतीय लोकदल के प्रत्याशी गंगा सिंह ने वीरभद्र सिंह को चुनाव में हराया था। राज्य की चारों सीटों पर जनता दल सहित अन्य छोटे दलों ने कांग्रेस के खिलाफ भारतीय लोकदल के चुनाव निशान पर प्रत्याशी उतारे थे। इसके चलते हिमाचल की चारों सीटों पर भारतीय लोकदल ने जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

भालोद का जनता दल में हुआ था विलय 
यह अलग बात थी कि चुनाव के बाद भारतीय लोकदल का जनता दल में विलय हुआ था। जनता दल के टूट जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के गठन होने पर चौधरी चरण सिंह ने फिर से भारतीय लोकदल को अलग किया, मगर इसके बाद हिमाचल में 1977 जैसी सफलता कभी नहीं मिली। लोकदल ने 57.19 प्रतिशत वोट लेकर चारों सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 38.58 प्रतिशत वोट पड़े थे। सीपीआई को 1.38 और माकपा को 0.79 प्रतिशत मत पड़े। निर्दलियों ने 2.06 प्रतिशत वोट हासिल किए।
विज्ञापन

मंडी से वीरभद्र सिंह भी हारे थे चुनाव
संसदीय क्षेत्र    विजेता पार्टी     जीते          जीत का अंतर     हारे            मत प्रतिशत    
मंडी               भालोद           गंगा सिंह     35,505         वीरभद्र सिंह      53.19% 
कांगड़ा           भालोद         दुर्गा चंद        39,005        विक्रम चंद        53.17%    
हमीरपुर          भालोद       रणजीत सिंह     50,122       नारायण चंद      57.95%
शिमला           भालोद       बालक राम        87,472       जालम सिंह     64.63%
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें