फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: जाहलमा नाले में आई बाढ़, 45 मिनट रुका चिनाब नदी का बहाव, मची अफरातफरी

Sun, 02 Jul 2023 07:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

हिमाचल प्रदेश में पांच और छह जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार पांच जुलाई और छह जुलाई को कुछ स्थानों पर वर्षा और गर्जना की संभावना है।
विज्ञापन
जाहलमा नाले में बाढ़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय जिला में लगातार नालों में बाढ़ आ रही है। रविवार को लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से रिहायशी इलाकों में अफरा तफरी मच गई। नाले में बाढ़ आने से मलबे की वजह से चिनाब नदी में भी गाद भर गई जिसकी वजह से करीब 45 मिनट तक नदी का प्रवाह 70 फीसदी तक रुका रहा। मगर बाद में धीरे-धीरे नदी का जलस्तर सामान्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब 3:45 बजे बाढ़ से जाहलमा, जुंडा, फूड़ा, हालिंग, गोहरमा, रापड़िंग व कोठी गांव के लोगों के खेतों को निकाली गई सिंचाई के कूहलें भी इसकी चपेट में आ गईं। कूहलों के ध्वस्त होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं नाले में भारी मलबा आने से केलांग-उदयपुर मार्ग के साथ इस नाले पर लगा जाहलमा पुल को भी खतरा हो गया है।



बाढ़ से जोबरंग गांव के नीचे पहले से बनी झील का जलस्तर भी बढ़ गया और गांव के किसानों के खेतों के जलमग्न होने का खतरा पैदा हो गया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तेज धूप होने से पहाड़ों में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इसी कारण साफ मौसम में भी नदी नालों का जलस्तर बढ़ रहा है और साथ में बाढ़ जैसे हालत भी बन रहे हैं। एसडीएम उदयपुर केशव राम ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट राजस्व विभाग से मांगी गई है। उन्होंने घाटी में आ रहे पर्यटकों, ट्रैकरों व स्थानीय लोगों से भी नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में पांच और छह को येलो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में पांच और छह जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार पांच जुलाई और छह जुलाई को कुछ स्थानों पर वर्षा और गर्जना की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। रविवार को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान बिलासपुर में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें