फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flash Flood Threat: हिमाचल के सात जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा, विभाग ने जारी किया बुलेटिन

Sat, 20 Aug 2022 03:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश को देखते हुए  मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में बाढ़ आने का खतरा जताया है।
विज्ञापन
हिमाचल में अचानक बाढ़ आने का खतरा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश के लिए राष्ट्रीय फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन जारी किया गया है। इसके तहत मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में बाढ़ आने का खतरा जताया है। प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में अगले 24 घंटों के दौरान बाढ़ आने का खतरा जताया गया है। हालांकि, इसको लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं है। 

विज्ञापन




336 सड़कें ठप
राज्य आपदा संचालन केंद्र शिमला की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह तक प्रदेश में भारी बारिश, जगह-जगह भूस्खलन व बादल फटने से 336 सड़कें यातायात के लिए ठप थीं। इसके अलावा 1525 बिजली ट्रांसफार्मर  और 132 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। सबसे ज्यादा सड़कें मंडी जिले में 122, चंबा जिले में 97, कुल्लू 50,  शिमला 38 और सोलन जिले में 23 सड़कें ठप हैं। तीनों एनएच मंडी पठानकोट, मंडी कुल्लू और मंडी जालंधर वाया धर्मपुर बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें