फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते छत से गिरा पांच साल का मासूम, मौत

Sun, 02 Feb 2020 07:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांवटा साहिब मुगलवाला करतारपुर पंचायत में खेलते-खेलते पांच साल का एक मासूम बच्चा छत से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को पांवटा साहिब क्षेत्र की मुगलवाला करतारपुर पंचायत में दर्दनाक हादसा हुआ है। पांच वर्षीय आयुष चौधरी पुत्र कमल कुमार चौधरी छत पर खेल रहा था। छत के ऊपर कोई मुंडेर नहीं बनी हुई थी। घर में कुछ दिनों से निर्माण का कार्य चला हुआ था।

बच्चे के पिता छत पर ही काम कर रहे थे। मासूम बच्चा भी अपने पिता के पास छत पर जाकर खेल रहा था। अचानक खेलते-खेलते मासूम आयुष चौधरी छत से नीचे गिर गया। नीचे भवन  निर्माण सामग्री पड़ी हुई थी। मासूम बच्चा सिर पर गंभीर चोट से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर आए।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ  डॉ. कमाल पाशा ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत्त ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि पुरूवाला पुलिस थाना के तहत मुगलवाला में हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। पुलिस जांच टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें