फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से पांच की मौत, 47 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
मरने वालों में एक पुरुष और चार महिलाएं, कोरोना के अलावा कई अन्य बीमारियों से थे ग्रसित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कोरोना से जिले में एक पुरुष समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह सभी मरीज कोरोना के अलावा कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन

वहीं जिला शिमला में शुक्रवार को 837 सैंपलों की जांच की गई है। इनमें 47 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आईजीएमसी से सर्वाधिक आठ मामले आए हैं। इसके अलावा मशोबरा से 2 संजौली, सुन्नी और सेना अस्पताल से 1-1 मामला आया है। ऊपरी शिमला के रोहडू़ से 7, कुमारसेन और नेरवा से से 5-5, टिक्कर से 4, कोटखाई और चिढ़गांव से 3-3 मतियाना और रामपुर से 2-2, ननखड़ी, खनेरी से एक-एक मामला आया है। जिले में अब तक 35131 मामले कोरोना के आ चुके हैं। इनमें 406 एक्टिव केस हैं। 34016 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 705 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें