फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश आद्योगिक विकास निगम के कर्मचारियों को तोहफा

Thu, 29 Jun 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सामान्य उद्योग निगम की बीओडी की बैठक में कर्मचारियों को एक जुलाई, 2016 से देय तीन प्रतिशत का महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया। सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार निगम के पेंशनभोगियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त देने का निर्णय भी लिया गया।  बैठक की अध्यक्षता उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की।
विज्ञापन


कहा कि गत वित्तीय वर्ष में देसी शराब के बोटलिंग प्लांट, फर्नीचर की बिक्री, रेशम उत्पादन तथा खदान जैसी विभिन्न गतिविधियों से 7.76 करोड़ का लाभ अर्जित किया है। महा उद्योग निगम ने गत वित्तीय वर्ष के दौरान 6770.71 लाख की बिक्री को दर्ज किया है। इस वर्ष अभी तक 4625.28 लाख की बिक्री दर्ज की गई है।

निगम के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री अतिथि का स्वागत किया और निगम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निगम के प्रबंध निदेशक हिमांशु शेखर चौधरी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एजेवी प्रसाद, उद्योग विभाग के निदेशक राजेश शर्मा तथा बोर्ड के गैर-अधिकारी निदेशक तथा वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें