बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने रात को दाल-चावल खाए थे। खाना खाने के कुछ ही देर बाद उन्होंने उल्टियां करना शुरू कर दीं। इसके बाद उन्हें फिर से उपचार के लिए टांडा ले जाया गया।
धर्मशाला के पुलिस थाना गगल के तहत घियाणा कलां गांव में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। इन सभी लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज में आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि एक ही परिवार के इन लोगों की हालत फूड प्वाइजनिंग की वजह से बिगड़ी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के तहत आते घियाणा कलां गांव के एक ही परिवार के पांच सदस्य खाना खाने के बाद बीमार हो गए। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों को उल्टियां शुरू हो गईं। उनका स्वास्थ्य इतना खराब हो गया कि उन्हें गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाना पड़ा। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें चार लोगों की हालत इतनी खराब हो गई है कि वे बयान भी नहीं दे पा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने रात को दाल-चावल खाए थे। खाना खाने के कुछ ही देर बाद उन्होंने उल्टियां करना शुरू कर दीं। इसके बाद उन्हें फिर से उपचार के लिए टांडा ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस संदर्भ में टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन ने बताया कि परिवार के पांच सदस्यों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। ये गंभीर बीमार हैं।