भाजपा समर्थित पार्षद बोले, हमारी समस्याओं का नहीं होता समाधान, फिर क्यों आएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम ने शहर के भराड़ी, रुल्दुभट्ठा, कैथू, अनाडेल, कृष्णानगर, रामबाजार, लोअर बाजार और जाखू वार्ड के लोगों के लिए समाधान शिविर लगाया था। इसमें से दो भाजपा और तीन कांग्रेस समर्थित पार्षद शिविर में शामिल नहीं हुए।
भाजपा के भराड़ी वार्ड की पार्षद ही शिविर में शामिल हुईं। इसके अलावा भाजपा समर्थित कृष्णानगर वार्ड से बिट्टू कुमार पाना और रुल्दुभट्ठा से सरोज ठाकुर समाधान शिविर में शामिल नहीं हुईं। इन दोनों पार्षदों का कहना था कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो फिर शिविर में शामिल होने का क्या फायदा। जाखू वार्ड से पार्षद अतुल गौत्तम, लोअर बाजार से उमंग बंगा भी शिविर में मौजूद रहीं। कांग्रेस के तीन पार्षद निजी कारण और शहर में न होने से शिविर में शामिल नहीं हो पाए। इनमें कैथू कांता सुयाल, अनाडेल की उर्मिला कश्यप और रामबाजार सुषमा कुठियाला बैठक में शामिल नहीं हुईं।
शिमला। शहरवासियों की बुनियादी समस्याओं को सुनकर उसके समाधान के लिए बुलाए शिविर से अधिकारी नदारद पाए गए। रोटरी टाउन हाल में जब बैठक शुरू हुई तो सबसे पहले स्ट्रीट लाइटें खराब होने का मुद्दा उठा। महापौर ने कहा कि फ्लवारडेल के पास केबल जल गई थी इसे तो बिजली विभाग ने ठीक कर लिया लेकिन स्ट्रीट लाइटों को लेकर मामला निगम के पास है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर काे इस मामले को हल करने को कहा। उन्होंने अधिकारी का नाम लिया लेकिन वह मौके पर नहीं थे।