हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में साक्षात्कार लिए गए। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में चयन कमेटी ने 22 आवेदकों के साक्षात्कार लेकर पांच नाम शाॅर्टलिस्ट किए। नामों को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भेजा गया है। अब राजभवन कुलपति के चयन को लेकर फैसला लेगा। इसी माह एचपीयू को कुलपति मिलने के आसार हैं। रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और गोरखपुर से पूर्व कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार दुबे, राज्यपाल के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा ने चंडीगढ़ में 18 उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए।