कमेटी में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलजीत सिंह को चेयरमैन बनाया गया है, जबकि कमेटी में कुलसचिव हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, डीन फैकल्टी सोशल साइंस, फिजिकल साइंस और उप कुलसचिव टीचिंग मामले केा सदस्य बनाया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति, जनजाति से संबद्ध, सिंगल गर्ल चाइल्ड, शारीरिक रूप से विकलांग सहित अल्प संख्यक और अन्य करीब एक दर्जन श्रेणी के पात्र छात्र एचपी ई पास पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते हैं।
जिन्हें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर(डीबीटी)/रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट (आरअीजीएस) से उनके खाते में छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाता है। विवि स्तर पर छात्रवृत्ति में किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावनाओं को पूरी तरह से समाप्त करने और पात्र छात्रों को बेहतर सुविधा प्रदान करने को आवेदन का आनलाइन वेरिफिकेशन करने के साथ ही कमेटी वेरिफाई किए गए आवेदनों की सूची शिक्षा विभाग को सौंपेगी।