फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला स्टेडियम में होंगे आईपीएल के पांच मैच!

Thu, 03 Apr 2014 10:47 AM IST
मोहिंद्र सिंह/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस बार आईपीएल सीजन-सात में दो नहीं, बल्कि पांच मैच हो सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार से सहयोग का आश्वासन मिलने के बाद ही हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की यहां आईपीएल के पांच मैच करवाने की योजना सिरे चढ़ सकती है।

धर्मशाला स्टेडियम में इस बार आईपीएल के दो से अधिक मैच करवाने के लिए एचपीसीए ने बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को प्रस्ताव भेजा है।

इसको बीसीसीआई ने स्वीकार भी कर लिया है। अगर धर्मशाला में आईपीएल के मैच होते हैं तो पहले दो मैच 10 से 14 मई और तीन मैच 17 मई के बाद करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से सहयोग की उम्‍मीद

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर के साथ मैच खेलती नजर आएंगी।

उधर, एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि एचपीसीए ने बीसीसीआई को इस बार धर्मशाला में पांच मैच करवाने का प्रस्ताव भेजा है। बीसीसीआई ने इस प्रस्ताव को स्वीकार भी कर लिया है।

प्रदेश सरकार अगर सुरक्षा और सहयोग देती है तो सीजन-7 में आईपीएल के करीब पांच मैच धर्मशाला में करवाए जा सकते हैं।

बीसीसीआई पहले ही धर्मशाला में 10 से 14 मई के बीच मैच करवाने की इच्छा जाहिर कर चुका है, जबकि एचपीसीए ने 17 मई के बाद भी धर्मशाला में आईपीएल के मैच करवाने का प्रस्ताव दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें