ये लोग कार में रोहड़ू से सांलड़ी गांव जा रहे थे।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के साथ लगते नेरवा बाजार से दो किलोमीटर दूर सोमवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पांच की मौके पर जान चली गई।
वहीं, गंभीर घायल एक व्यक्ति ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। यह सभी आपस में रिश्तेदार हैं। हादसे में रोहड़ू की रमा के साथ उनकी बेटी, जेठ, बहन-बहनोई और उनके बेटे की मौत हो गई।
ये लोग कार में रोहड़ू से सांलड़ी गांव जा रहे थे। हादसा कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रोहड़ू के रहने वाले हैं सभी मृतक
कार हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई है।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार हादसे में करालश के प्रेम मोहन (37), उनके भाई की हेमराज की पत्नी रमा देवी (29), सोनल (3) पुत्री हेमराज, हेमंत पुत्र केसर सिंह बजरेटकोटी, हिना (29) पत्नी हेमंत और पीयूष पुत्र हेमंत (3) की मौत हो गई।
हादसे में घायल हेमंत ने आईजीएमसी शिमला में मंगलवार को दम तोड़ दिया। नेरवा के नायब तहसीलदार मोही राम चौहान ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत जारी कर दी गई है।
कार हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही माना जा रहा है।- नरेंद्र, प्रभारी, पुलिस थाना नेरवा (शिमला)