बसंतपुर-किंगल सड़क से सेट संपर्क मार्ग नलाह में हादसा, घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचारनाला गांव से शाडा डिपो के लिए राशन लेने आए थे ग्रामीण
शिमला। राजधानी से सटे सुन्नी क्षेत्र में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक बंसी लाल (45) पुत्र स्वर्गीय देवी सिंह, कपिल देव (28) पुत्र तोताराम, कृष्ण (73), देवेंद्र (38) पुत्र उमादत्त और भीमी राम (43) पुत्र स्वर्गीय मदन लाल के तौर पर हुई है। सभी लोग गांव नलाह, पोस्ट ऑफिस हिमरी तहसील सुन्नी के रहने वाले हैं। इनका आईजीएमसी अस्पताल से उपचार चल रहा है।
सुन्नी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे यह हादसा हुआ। नलाह गांव के लोग राशन लेने के लिए शाडा डिपो में पहुंचे थे। वापस जाते समय किरायली से शाडा-नलाह पर लिंक रोड पर पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फुट नीचे खाई में गिर गई। ड्राइवर सहित पांच अन्य लोग बैठे थे। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र जलोग पहुंचाया। प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद