हिमाचल सरकार ने 5 एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। एसडीएम बंजार प्रशांत सरकैक को नगर निगम शिमला में सह आयुक्त लगाया है। एसडीएम सरकाघाट रोहित राठौर को इसी पद पर कुल्लू भेजा है।
एसडीएम अर्की लायक राम वर्मा को एसी टू डीसी रिकांगपिओ, एसडीएम कुल्लू सुरेश चंद जसवाल को एसीटूडीसी ऊना, जबकि एसी टू डीसी ऊना राम प्रसाद को एसी डिविजनल कमिश्नर मंडी तैनात किया गया है।
इसके अलावा चार तहसीलदारों को भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। तहसीलदार बंजार को एसडीएम कुल्लू, तहसीलदार अर्की को एसडीएम अर्की, तहसीलदार सरकाघाट को एसडीएम सरकाघाट और धर्मपुर (मंडी) के एसडीएम को एसडीएम मंडी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।