फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली कॉलेज में मिड टर्म की परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी और बीकॉम संकाय से होगी शुरुआत
विज्ञापन

कला संकाय की परीक्षाएं 23 से होंगी शुरू
कोटशेरा में 23 फरवरी से शुरू होंगे परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के कॉलेजों में सोमवार से कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ गई। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस कॉलेज संजौली और राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान में अब मिड टर्म परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए परीक्षा का शेड्यूल तय कर दिया है।
संजौली कॉलेज में मंगलवार (15 फरवरी) से बीएससी और बीकॉम की मिड टर्म परीक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने कहा कि कला संकाय और अन्य स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को कॉलेज में कक्षाओं में ऑड और इवन रोल नंबर के बनाए शेड्यूल के अनुसार बुलाए छात्रों की उपस्थिति बढ़ गई है। यह 60 से 70 फीसदी तक पहुंची है।
विज्ञापन

राजधानी के राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान में फिलहाल ऑड इवन शेड्यूल के अनुसार सभी कोर्स की 22 फरवरी तक कक्षाएं जारी रहेंगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम गर्ग ने बताया कि 23 फरवरी से शुरू होने वाली स्नातक डिग्री कोर्स की मिड टर्म परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर कॉलेज की वेबसाइट पर आम छात्रों की सूचना के लिए अपलोड कर दिया है। मिड टर्म के प्राप्तांक के आधार पर इंटरनल असेस्मेंट होगी। कॉलेज में 23 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को एक दिन में 3 सत्रों में आयोजित किया जाएगा। कक्षाएं 50 फीसदी क्षमता के साथ 23 तक बराबर जारी रहेंगी। कहा कि सोमवार को कक्षाओं में 50 फीसदी की तय क्षमता के अनुसार बुलाए छात्र-छात्राओं की 80 फीसदी तक कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरकेएमवी में भी 60
फीसदी ने लगाई कक्षाएं
राजकीय कन्या महाविद्यालय में अब तक कक्षाओं में सबसे कम उपस्थिति चल रही थी। सोमवार को एकाएक कक्षाओं में बुलाई जा रही 50 फीसदी छात्राओं की उपस्थिति बढ़ने लगी है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नवेंदु शर्मा और उपप्रधानाचार्य गोपाल चौहान ने बताया कि 39 सौ छात्राओं वाले इस कॉलेज में अभी 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाएं चलाई जा रही है। सोमवार को करीब 1200 छात्राओं ने कॉलेज में कक्षाएं लगाईं। कॉलेज की मिड टर्म परीक्षाएं हो चुकी हैं तो अब कक्षाओं का दौर अप्रैल में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं तक सरकार के आदेशानुसार और एसओपी के तहत चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें