फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Eng: पहली पारी में इंग्लैंड 218 पर ढेर, भारत की सधी शुरुआत

Thu, 07 Mar 2024 10:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में गुरुवार को भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरिज का अंतिम मैच गुरुवार को कन्या पूजन के साथ शुरू हुआ। 
विज्ञापन
धर्मशाला में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच का पहला दिन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 218 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 रन बनाकर पर क्रीज पर हैं। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ। इंग्लैंड की टीम के जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पहली विकेट के लिए 64 रन बनाए। 17.6 ओवर में डकेट के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका कुलदीप यादव ने दिया। इसके बाद मैदान पर उतरे ओली पॉप कुछ खास नहीं कर सके और 11 रन के निजी स्कोर पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कुलदीप यादव की गेंद पर ध्रुव जुरेल के हाथों 100 रन के स्कोर पर स्टंप आउट हो गए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम को तीसरा झटका 37.2 ओवर में जैक क्रॉली (79) के रूप में लगा।

विज्ञापन

इसके बाद कुछ हद तक जो रूट (26) और जॉनी बेयरस्टो (29) ने टीम को संभाला। वे भी टीम 175 रन के स्कोर पर चलते बने। इंग्लैंड की टीम ने 175 के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए। इसके बाद आए बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और 218 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 15 ओवरों में 72 रन देकर पांच, रविचंद्रन अश्विन ने 11.4 ओवर में 51 रन देकर चार और रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

उतरी भारत की टीम ने सधी हुई शुरुआत दी। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को ठोस शुरुआत दी। भारतीय टीम को पहला झटका 20.4 ओवर में 104 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (57) के रूप में लगा। जायसवाल ने 57 रन की पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़े। दूसरे छोर पर रोहित शर्मा ने डटे रहे। जायसवाल के आउट होने पर शुभमन गिल क्रीज पर आए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम अभी 83 रन पीछे हैं, जबकि उसका अभी एक ही खिलाड़ी आउट हुआ है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम इस पांच मैचों की टेस्ट सीरिज में 3-1 से आगे है।
 

पहले ही दिन स्टूडेंट टिकट खत्म, निराश लौटे बच्चे
घंटों लाइनों में खड़े होकर टिकट खरीदने के लिए जद्दोजहद कर रहे विद्यार्थियों की उम्मीदों पर वीरवार को उस समय पानी फिर गया, जब उन्हें पता चला कि विद्यार्थियों के टिकट पहले ही दिन खत्म हो गए हैं। विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से टिकट मिल रही थी। वीरवार को टिकट न मिलने से बच्चों को निराशा हाथ लगी। मैच के शौकीन कुछ बच्चों ने 300 रुपये की टिकट खरीदकर मैच देखा।

100वें टेस्ट मैच में भावुक हुए जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड टीम के जॉनी बेयरस्टो ने धर्मशाला में 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला। इस दौरान वे मां और पत्नी से मिलकर भावुक हो गए। बेयरस्टो के 100वां मुकाबले को यादगार बनाने के लिए इंग्लैंड की टीम ने खास कार्यक्रम किया। जॉनी बेयरस्टो को स्पेशल टोपी पहनकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दो विकेट लेते ही 700 क्लब में शामिल होंगे एंडरसन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पास टेस्ट सीरिज के अंतिम मुकाबले में 700 विकेट क्लब में शामिल होने का मौका है। हालांकि पहले दिन के दौरान जेम्स एंडरसन ने चार ओवर फेंके हैं। इस दौरान उन्होंने चार रन दिए हैं, जबकि सफलता हासिल नहीं हुई है। जेम्स एंडरसन ने अभी तक 698 विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले मुथ्थैया मुरलीधरन ने 800, शेन वार्न 708 और जेम्स एंडरसन ने 698 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें