इसके बाद कुछ हद तक जो रूट (26) और जॉनी बेयरस्टो (29) ने टीम को संभाला। वे भी टीम 175 रन के स्कोर पर चलते बने। इंग्लैंड की टीम ने 175 के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए। इसके बाद आए बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और 218 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 15 ओवरों में 72 रन देकर पांच, रविचंद्रन अश्विन ने 11.4 ओवर में 51 रन देकर चार और रविंद्र जडेजा ने 10 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
उतरी भारत की टीम ने सधी हुई शुरुआत दी। ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को ठोस शुरुआत दी। भारतीय टीम को पहला झटका 20.4 ओवर में 104 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (57) के रूप में लगा। जायसवाल ने 57 रन की पारी में पांच चौके और तीन छक्के जड़े। दूसरे छोर पर रोहित शर्मा ने डटे रहे। जायसवाल के आउट होने पर शुभमन गिल क्रीज पर आए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम अभी 83 रन पीछे हैं, जबकि उसका अभी एक ही खिलाड़ी आउट हुआ है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम इस पांच मैचों की टेस्ट सीरिज में 3-1 से आगे है।
पहले ही दिन स्टूडेंट टिकट खत्म, निराश लौटे बच्चे
घंटों लाइनों में खड़े होकर टिकट खरीदने के लिए जद्दोजहद कर रहे विद्यार्थियों की उम्मीदों पर वीरवार को उस समय पानी फिर गया, जब उन्हें पता चला कि विद्यार्थियों के टिकट पहले ही दिन खत्म हो गए हैं। विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से टिकट मिल रही थी। वीरवार को टिकट न मिलने से बच्चों को निराशा हाथ लगी। मैच के शौकीन कुछ बच्चों ने 300 रुपये की टिकट खरीदकर मैच देखा।
100वें टेस्ट मैच में भावुक हुए जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड टीम के जॉनी बेयरस्टो ने धर्मशाला में 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला। इस दौरान वे मां और पत्नी से मिलकर भावुक हो गए। बेयरस्टो के 100वां मुकाबले को यादगार बनाने के लिए इंग्लैंड की टीम ने खास कार्यक्रम किया। जॉनी बेयरस्टो को स्पेशल टोपी पहनकर सम्मानित किया गया।
दो विकेट लेते ही 700 क्लब में शामिल होंगे एंडरसन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पास टेस्ट सीरिज के अंतिम मुकाबले में 700 विकेट क्लब में शामिल होने का मौका है। हालांकि पहले दिन के दौरान जेम्स एंडरसन ने चार ओवर फेंके हैं। इस दौरान उन्होंने चार रन दिए हैं, जबकि सफलता हासिल नहीं हुई है। जेम्स एंडरसन ने अभी तक 698 विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले मुथ्थैया मुरलीधरन ने 800, शेन वार्न 708 और जेम्स एंडरसन ने 698 विकेट हासिल किए हैं।