फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बेरहमी से पीटा, फिर अस्मत लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली में एक विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट करने के बाद दुराचार का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर कसौली थाना के अंतर्गत दुराचार और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। महिला को मारपीट में कई गंभीर चोटें भी आई है।

विज्ञापन

भतीजे की शादी में गया था पति

पुलिस थाना में दी तहरीर में एक युवक ने कहा कि वह वाहन चलाता है। अपने भतीजे की शादी की बारात में गया था। उसकी पत्नी घर में अकेली थी।

शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी पत्नी को घर में अकेली पाकर पड़ोस के गांव का श्यामलाल आ गया। पहले उससे मारपीट की और इसके बाद दुराचार को अंजाम दिया।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब देर शाम पति घर पहुंचा तो पत्नी ने आप बीती उसे सुनाई। इसके बाद दोनों पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें