फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दिवाली पर राजधानी में फूंके दिए 2 करोड़ रुपये के पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
आइस स्केटिंग रिंक के अलावा उपनगरों में सजी थीं दुकानें
विज्ञापन

पटाखों की दुकानें, महंगाई के बावजूद खूब बिके
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली पर वीरवार रात राजधानी में करीब दो करोड़ रुपये के पटाखे लोगों ने फूंक डाले। पटाखा कारोबारियों के अनुसार महंगाई होने के बावजूद लोगों ने खूब पटाखे खरीदे। वीरवार देर रात तक लोग पटाखे फोड़कर दिवाली का जश्न मनाते रहे।
विज्ञापन


हालांकि, शहर के कोर एरिया से ज्यादा मर्ज एरिया और साथ लगती पंचायतों में पटाखे फोड़े गए। इसका कारण इन क्षेत्रों में पटाखे फोड़ने क लिए खुली जगह होना है। शहर में आइस स्केटिंग रिंक में सबसे बड़ा पटाखा बाजार सजा था। यहां 20 से ज्यादा कारोबारियों ने पटाखों के स्टॉल लगाए थे। इनके अलावा संजौली, टुटू, बालूगंज, पंथाघाटी, विकासनगर, न्यू शिमला, बीसीएस, कसुम्पटी, ढली में भी कई कारोबारियों ने पटाखों के स्टॉल लगाए थे। कारोबारियों के अनुसार दो दिन में ही करीब दो करोड़ रुपये के पटाखे बिकने का अनुमान है। इनके अलावा शिमला शहर में पटाखों के तीन बड़े होलसेल विक्रेता भी हैं। हालांकि, इनसे उपरी शिमला के अलावा शिमला ग्रामीण समेत कसुम्पटी क्षेत्र के दुकानदारों ने भी पटाखे खरीदे हैं। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि इस बार दिवाली पर बर्तन, गहने से लेकर वाहनों की भी खूब खरीदारी हुई है। पटाखों की भी शहर में खूब बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें