शिमला के केएनएच के समीप किरयाने की दुकान में आग से राख हो गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के केएनएच के समीप किरयाने की दुकान में आग से राख हो गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शाम पौने चार बजे भड़की आग में दुकान के अलावा मकान भी जल गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच राहत कार्य किए, हालांकि दुकान को जलने से नहीं बचाया सका।
मिली जानकारी के मुताबिक केएनएच के पास शाम पौने चार बजे के करीब रणजीत खन्ना की दुकान में अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचित किया।
माल रोड़, छोटा शिमला और बालूगंज फायर स्टेशन से कर्मचारी मौके पर गाड़ियां लेकर पहुंचे और आग पर काबू पाया। फायर के डीएफओ डीडी शर्मा ने कहा कि समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने की असली कारणों का पता नही लग पाया है। घटना के दौरान सड़क पर खड़ी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। इस मौके पर सब अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार, धर्म चंद शर्मा सहित बचाव दल मौके पर मौजूद रहे।