फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरदार धमाकों के साथ सैन्य स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Sun, 12 Jun 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सैन्य स्टोर में भीषण आग लग गई। स्टोर में कई धमाके भी हुए जिससे यहां अफरातफरी मच गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सोलन में बने एक सैन्य स्टोर में भीषण आग लग गई। स्टोर में कई धमाके भी हुए जिससे यहां अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार शहर के बीचों बीच आर्मी एरिया में बने एक सैन्य स्टोर में शनिवार दोपहर करीब 11 बजे अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन


कुछ देर तक धुआं निकलने के बाद आग फैल गई और एक कमरे में रखे पेट्रोलियम पदार्थों से भरे ड्रमों ने आग पकड़ ली। जोरदार धमाकों के साथ कुछ ड्रम फट गए जबकि कुछ को ऐन मौके पर जवानों ने बाहर निकाल लिया।

सेना ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दमकल विभाग को सूचना दी गई। तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। सैन्य और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल रहा, हालांकि जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उधर, सेना ने इस बारे में किसी भी टिप्पणी से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड, कई कमरे बचाए गए

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा है, जांच की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
सब फायर अफसर हेम राज गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि अगर देर हो जाती तो स्टोर के अन्य कमरों में भी आग भड़क जाती।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा है, जांच की जा रही है। उधर, सूचना मिलते ही एसडीएम सोलन एकता काप्टा भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। नुकसान की जानकारी सेना की तरफ से ही दी जाएगी।

150 मीटर दूरी पर है निजी स्कूल
जिस सेना के स्टोर में आग लगी उससे मात्र 150 मीटर की दूरी पर रिहाइशी इलाका और एक निजी स्कूल है। गनीमत यह है कि शनिवार को स्कूल में छुट्टी नहीं तो अफरातफरी मच जाती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें