फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, कौन हैं मासूम बच्चों के असली गुनाहगार?

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के रामपुर उप मंडल के प्राथमिक स्कूल कोछड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट मामले में स्कूल इंचार्ज सहित चार पर गाज गिरी है। उप निदेशक प्रारंभिक एएस रणौत शिक्षा की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


कोछड़ी स्कूल के इंजार्ज जेबीटी खूबराम को निलंबित कर दिया है जबकि स्कूल के चपरासी कम वॉटर कैरियर सुंदर सिंह, मिड डे मिल वर्कर बबली देवी और सैना देवी को बर्खास्त कर दिया है।

शिक्षा विभाग ने स्कूल इंचार्ज को स्कूल प्रमुख होने के नाते इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा सुंदर सिंह को स्कूली बच्चों को स्कूल के कमरों की चाबी सौंपने और मिड डे मील वर्कर को गैस सिलेंडर के लीक होने के बारे में लापरवाही भरा रवैया अपनाने के लिए जिम्मेवार ठहराया है।
विज्ञापन

किसकी क्या रही लापरवाही?

जांच के दौरान मिड डे मील वर्कर ने पहले से गैस लीक होने की बात से इंकार किया है। वहीं, जांच अधिकारी के अनुसार मौके पर ऐसे हालात पाए गए जिससे लगता है कि सिलेंडर पहले से ही लीक हो रहा था।

ऐसे में मिड डे मील कर्मचारियों को चाहिए था कि इस बारे में पहले ही स्कूल प्रबंधन को सूचित किया जाना चाहिए था। उधर वॉटर कैरियर की लापरवाही यह पाई गई कि उसने जिम्मेवार व्यक्ति के बजाय बच्चों को चाबियां सौंपी। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अशोक शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

इस मामले में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूल हेड टीचर को 26 अगस्त को आयोग के कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया है। इससे पहले आयोग स्वयं भी स्कूल का निरीक्षण करेगा और यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगा।
विज्ञापन

क्या है सिलेंडर ब्लास्ट मामला

रामपुर उप मंडल के प्राथमिक स्कूल कोछड़ी में शुक्रवार को सुबह करीब 9:30 बजे छात्रों ने पहले स्कूल के कमरे खोले और उसके बाद रसोई का दरवाजा खोला। चाबियां बच्चों के पास थी। जिसे स्कूल के चपरासी सुंदर सिंह ने इन्हें सौंपी थी।

इसी दौरान छात्रों को गैस की दुर्गंध आई। तभी कुछ छात्र गैस बंद करने के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान हादसे से अंजान एक छात्र ने वहां पड़े लाइटर को स्पार्क कर दिया। स्पार्क होते ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

बलास्ट में सात बच्चे झुलसे थे। इनमें दो हालत गंभीर थी और एक ने रविवार को दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें