फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर का कोटगढ़ बाजार जलकर राख

Fri, 12 Dec 2014 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के कोटगढ़ बाजार में वीरवार रात को भीषण अग्निकांड हो गया। इससे पूरा बाजार जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई हैं। इससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


उधर, आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन भीषण आग होने के चलते इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं, अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही सब कुछ राख हो गया। बताया जा रहा है कि कोटगढ़ बाजार रामपुर बुशहर से करीब 45 किलोमीटर दूर है।

ऐसे में वहां से दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाए। कोटगढ़ बाजार में वीरवार रात को हुए अग्निकांड में पंचायत घर और पोस्ट ऑफिस भी जलकर राख हो गया है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौकेपर पहुंच गए थे। सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर बुशहर दलीप सिंह नेगी रात को करीब साढ़े दस बजे घटना स्थल पर रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटा पहले लगी आग से करीब एक दर्जन दुकानें जल गई हैं। इसमें लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें