विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष राहुल सोलंकी, मंत्री हरदीप ठाकुर, अवनीश कात्यायन, विरेंद्र ठाकुर, नरोत्तम नेगी, सतीश ठाकुर और राम सरन दास ने रघुनाथ मंदिर में चोरी की वारदात के बाद वीरवार को राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
साथ ही विहिप ने घोषणा की कि जो भी भगवान रघुनाथ की मूर्तियों का सुराग देगा, उसे परिषद दो लाख रुपये नकद पुरस्कार देगी। परिषद ने मांग की है कि हर मंदिर में सीसीटीवी लगाए जाएं।
सायरन सुविधा हो, सुरक्षा गार्ड का प्रबंध हो। परिषद ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस समय अवधि में कोई कार्रवाई न हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं, परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख अजय श्याम ने प्रेस बयान जारी कर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि मंदिरों में बढ़ रही चोरियों से पुलिस और स्थानीय प्रशासन की पोल खुली है।